एच.एस.जी.पी.सी. मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के लिए 31अक्टूबर तक करें आवेदन : डीसी
-डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सिख समुदाय से की वोट बनवाने की अपील
BOL PANIPAT : 21 अक्टूबर–हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए एच.एस.जी.पी.सी. मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के लिए अब नए वोट बनाने की समय सीमा बढक़र 31 अक्टूबर तक कर दी गई है।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि अब सिख समुदाय से संबंधित कोई भी नया मतदाता 31 अक्टूबर तक स्वयं को एचएसजीपीसी के मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकता है।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची व नामों के पंजीकरण के लिए आवश्यक निर्देश निर्देश जारी किए गए हैं। मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगरपालिका समिति/परिषद/ के सचिव के पास निशुल्क उपलब्ध हैं। कोई भी पात्र केशधारी सिख व्यक्ति जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची के लिए अपना नाम पंजीकृत करना चाहता है, वह 31 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकता है। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सिख समुदाय के लोगों से अपील करते हुए वोट बनवाने का आह्वान किया।

Comments