Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


नए उद्योग लगाने एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार कौशल विकास द्वारा फ्रेंडस इंजीनियरिंग मे लगाया कैंप।

By LALIT SHARMA , in Business , at May 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  कौशल विकास एवं उद्यम शील मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान NiesBud एवं जन शिक्षण संस्थान जिला पानीपत द्वारा फ्रेंडस इंजीनियरिंग सुखबीर सिंह मलिक सनोली रोड पानीपत के यहां नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं नए स्टार्टअप में आने वाली मुश्किलों को दूर करने के लिए एक कैंप लगाया गया। । पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुखबीर सिंह मलिक सनोली रोड स्थित फ्रेंड्स इंजीनियरिंग के यहां लगभग 35 से अधिक प्रतिभागी ने उद्योग लगाने की बारीकियों को समझा।

एल पी भट्ट प्रोग्राम डायरेक्टर NiesBud ने कहा कौशल विकास एवं उद्देश्य मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम 17 मई से 22 मई तक चलाया जा रहा है इस में इंटर्नशिप गवर्नमेंट प्रोग्राम मैं आने वाली पीढ़ियों स्किलयुक्त किया जा रहा है। आज इन प्रतिभागियों को इस तरह की इंडस्ट्री दिखाना और उनको बेसिक इंडस्ट्री खड़ी करने के लिए 5 पॉइंट प्रोग्राम से समझाया गया ।

यह किस प्रकार से अपनी इंडस्ट्री को खड़ा किया जा सकता है उसका उदाहरण सुखबीर सिंह मलिक है जिन्होंने एक खराद मशीन से इतनी बड़ी इंडस्ट्री को खड़ा किया है।

फ्रेंड्स इंजीनियरिंग के मालिक सुखबीर सिंह मलिक ने कहा आने वाली पीढ़ी के बच्चों के भविष्य के लिए पढ़ाई शिक्षा और स्किल बहुत जरूरी है क्योंकि नौकरियां सभी के लिए नहीं है इसलिए जिनके पास टैलेंट होगा वह अपना उद्योग खड़ा कर सकेंगे। अपने नए उद्योग को लगाने में आने वाली दिक्कतों को प्रतिभागियों के साथ बारीकी से सांझा किया।

जसवंत कुंडू डायरेक्टर जन शिक्षण संस्थान ने कहा आने वाली प्रतिभागियों की भविष्य के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी जरूरी है जिसके लिए आज हम यहां फ्रेंड्स इंजीनियरिंग सुखबीर मलिक के यहां आए हैं क्या हमें उद्योग में आने वाली दिक्कतों का समाधान मिला है

सुखबीर सिंह मलिक एक समाजसेवी एवं बच्चों की शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं

Comments