Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बहुत उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाया गया

By LALIT SHARMA , in Business , at June 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत वर्ष-2026 के विषय “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” को केन्द्रित करते हुए तथा साथ ही इंडियन ऑयल की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते  हुए आज  पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन  बड़े उत्साहपूर्वक एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत एम एल डहरिया कार्यकारी निदेशक एव रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी द्वारा पीआरपीसी के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाने के साथ हुई। इस कार्यक्रम में अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप), एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के के दौरान अपने सम्बोधन मे, एम एल डहरीया ने विशेष रूप से विश्व पर्यावरण के थीम  पर तथा कार्बन उत्सर्जन कम करने एवं जल संरक्षण हेतु पीआरपीसी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा उपस्थित लोगों  को पीआरपीसी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण  के लिए  किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने सभी से अपील  करते हुए कहा कि  हम सभी को व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण संरक्षण  मे अपना भरपूर योगदान देना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए ताकि हम  आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे सकें।   

सप्ताहभर चलने वाले विश्व पर्यावरण दिवस 2026 समारोह के अंतर्गत बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी में नारा लेखन प्रतियोगिता, निकटवर्ती गांवों में पर्यावरण जागरूकता रथ अभियान, कर्मचारियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं तथा टाउनशिप निवासियों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु साइक्लोथॉन एवं वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किए गए, जिनमें 450 से अधिक टाउनशिप निवासियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक लघु फिल्म का निर्माण भी किया गया, जिसे सभी ने सराहा।

इन आयोजनों का समापन 5 जून को एक विशेष समारोह के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व एम एल डहरिया कार्यकारी निदेशक एव रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी तथा संपूर्ण प्रबंधन टीम ने किया।  इस अवसर पर अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप), सहित पीआरपीसी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम भी उपस्थित रही। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा एक वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश दिया गया।

विदित है कि पीआरपीसी  अपने स्थापना काल से  ही पर्यावरण संरक्षण  के प्रति काफी  सजग है और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा हरसंभव  प्रयास  करती रहती है ।  समय समय पर पीआरपीसी  के आस-पास तथा जिला पानीपत में पौधारोपन का अभियान भी  चलाया जाता है और अभी तक 9.5 लाख से अधिक पौधे रोपित हो चुके हैं। 

Comments


Leave a Reply