प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली.
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित स्थानीय आईं बी पी जी महाविद्यालय में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार एनएसएस, एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से चुनाव को पर्व के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के द्वारा स्टाफ सदस्यों और सभी विद्यार्थियों को यह शपथ दिलवाई गई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । कालेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा मतदान की एक मजबूत शक्ति है। मई में होने वाले मतदान में सभी युवा अपनी वोट का सही उपयोग करें । हमारी संस्था आईं बी पी जी कॉलेज जनवरी महीने से अब तक युवा को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहा है । एनएसएस अधिकारी डॉ जोगेश ने कहा कि हम बिना किसी प्रलोभन के सदा सर्वदा अपने मताधिकार का प्रयोग प्रजातंत्र को सशक्त बनाने हेतु करते रहेंगे । मतदान करने से ही हमारे देश का भविष्य बनेगा और जैसा चाहेंगे वैसा प्रजातंत्र बनेगा। इस अवसर को सफल बनाने में डॉ नीतू ने अहम भूमिका निभाई।

Comments