Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मंडियो में सरसों की अब तक कुल 12477.61 क्विंटल की हुई आवक 11618.55 क्विंटल की हुई खरीद : उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 29, 2025 Tags: , , , ,

हैफेड व हरियाणा स्टेट वेयरहाउस द्वारा सरसों कि की जा रही खरीद

BOL PANIPAT : ,29.मार्च।उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मंडियो में सरसों की खरीद का कार्य पूरे मापदंडों के आधार पूर्व किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया की 12477.61 क्विंटल की कुल आवक हुई है जबकि 11618. 55 क्विंटल की खरीद हुई है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत मंडी में 6079.11 क्विंटल की आवक हुई है व 5619 क्विंटल की खरीद अभी तक हुई है हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग द्वारा यह खरीद की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि समालखा मंडी में 2519
क्विंटन की आवक हुई है व 2443.45
क्विंटल की खरीद हैफेड द्वारा की गई है।
मडलोडा मंडी में 1180.1 क्विंटल की आवक अभी तक हुई है व 1092.1 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की गई है।
बापौली मंडी में 57 क्विंटल कि अभी तक आवक हुई है 57 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की गई है।
उपायुक्त ने बताया की इसराना मंडी में 2642 क्विंटल की आवक हुई है 2407 की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। बाबरपुर मंडी में अभी तक किसी भी तरह की आवक व खरीद की सूचना नहीं है।

Comments