Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रेनिज डीएसपी ज्योति ने छात्राओं को महिला विरूद्ध अपराध के प्रति किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व छात्राओं को महिला विरूद्ध अपराध की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
थाना मतलौडा प्रभारी ट्रेनिज डीएसपी ज्योति ने इसी कड़ी में बुधवार को अपनी टीम के साथ मतलौडा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को महिला विरूद्ध अपराध, दुर्गा शक्ति एप, महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 व कानून के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

प्रभारी ट्रेनिज डीएसपी ज्योति ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि छात्राए व महिलाएं किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न को सहन न करे। कॉलेज आते जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना दुर्गा शक्ति एप या डॉयल 112 के माध्यम से पुलिस को दे। आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पानीपत पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जिला में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। महिला थाना की टीम प्रतिदिन कॉलोनियों, स्कूल, कॉलेज व फैक्ट्रियों में जाकर महिलाओं व छात्राओं को महिला विरूद्ध अपराध के बारे सजग कर व जानकारी देकर जागरूक कर रही है।
इसके साथ ही दुर्गा शक्ति की टीम स्कूल,कॉलेज व हॉट स्पॉट स्थानों पर निरंतर गश्त कर शरारती व असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। शहर में हॉट स्पॉट प्वाइंट चिन्हित कर वहा पुलिस गश्त बढाने के साथ सिविल पाश्चात में भी पुलिकर्मियों को तैनात किया गया है।

मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाया

इस दौरान छात्राओं के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाकर ऑपरेट करने बारे बताया गया। इस एप की विशेष बात यह है कि इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में महिला कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है तो इसमें दिए गए लाल बटन का प्रयोग कीजिए, जल्द से जल्द पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। छात्राए व महिलाएं एप को मोबाइल में डाउनलोड करके रखें। किसी भी परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डॉयल 112 पर भी कॉल कर सकते हैं।

इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामनिवास, प्रोफेसर डॉ रेणु, प्रोफेसर डॉ रेखा, प्रोफेसर डॉ प्रदीप व कॉलेज का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

Comments