आर्य महाविद्यालय में एन.एस.एस.इकाई द्वारा मनाया गया वृक्षारोपण दिवस
कालेज प्रांगण में अमरूद, गुलमोहर, जामुन, रुद्राक्ष, आम,चकरसिन्दा, बोतुल ब्रुश जैसे 40 फलदार व छायादार वृक्षों का किया गया रोपण
BOL PANIPAT – वीरवार4अगस्त 2022, वीरवार को आर्य कॉलेज की एन.एस.एस इकाई द्वारा वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में वृक्षों का रोपण किया गया। यह कार्यक्रम आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र शिंगला के सहयोग से व उनके दिशा निर्देश में मनाया गया। उन्होंने पौधा लगाकर इस कार्यक्रम की शुरूआत की इसके बाद 40 पौधो का रोपण आर्य कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा किया गया।
प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रबंधक समिति के वृष्ठ सदस्य वीरेंद्र शिंगला का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। वृक्षारोपण के शानदार आयोजन के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने इकाई के प्रभारी प्रो.विवेक गुप्ता व डॉ.मनीषा ढूढ़ेजा को बधाई दी।
वीरेंद्र शिंगला ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा और इसमें सबसे अहम भूमिका हमारे युवा ही निभा सकते हैं।
प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण बचाने का आह्वान किया और डॉ.गुप्ता ने कहा कि हमें समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई इस तरह के कार्यक्रम हर 2-3 महीने बाद करती रहती है। डॉ.जगदीश गुप्ता ने स्वयं सेवकों से यह भी कहा कि वह अपने जन्मदिन, अपने माता-पिता के जन्मदिन व अन्य तीज़ त्यौहारों पर भी पौधा रोपण करें।
एन.एस.एस. के प्रभारी डॉ.विवेक गुप्ता ने कहा कि एन.एस.एस. इकाई के स्वयं सेवक वर्ष भर जन जागरूकता रैली, रक्त दान सिविर व सफाई अभियान का आयोजन करते रहते हैं। वे अलग-अलग गांवो में जाकर सफाई अभियान चलाते रहते हैं। उन्होंने यह बताया कि एन.एस.एस. इकाई कॉलेज, आस-पास के गांव व पानीपत शहर में भी पौधा रोपण करती रहती हैं। पर्यावरण को बचाने में हमारे कॉलेज की इकाई अहम भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सी.ए.कमल किशोर,कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, डॉ.रामनिवास, प्रो.उमेद सिंह समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments