विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित
BOL PANIPAT ,5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान वाणी गोपाल शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कदंब का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वर्षा शर्मा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला न्यायालय, पानीपत के सभी न्यायिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया तथा न्यायालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
वृक्षारोपण अभियान में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में वृक्षारोपण के महत्व का संदेश प्रसारित करना था।

Comments