Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


एन वी  आर्चरी एकेडमी में हरियाणा ओलंपिक आर्चरी खेलों की ट्रायल संपन्न

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at October 2, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । एनवी आर्चरी एकेडमी, पानीपत में आज से हरियाणा ओलंपिक आर्चरी खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पानीपत जिले से चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए। कंपाउंड पुरुष वर्ग में:यश दीवान ने पहला स्थान हासिल किया। हर्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।सितांशु तीसरे स्थान पर रहे।आहान चौथे स्थान पर चयनित हुए।रिकर्व पुरुष वर्ग में मुकेश ने पहला स्थान प्राप्त किया।उन्नत ने दूसरा स्थान हासिल किया।राहुल ने तीसरा स्थान पाया।दक्षच चौथे  स्थान पर चयनित हुए। इस अवसर पर पानीपत जिला आर्चरी कोच नागेश्वर वशिष्ठ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित तीरंदाज आगामी हरियाणा ओलंपिक खेलों में पानीपत जिले का नाम रोशन करेंगे।  आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों का यह उत्साह आने वाले समय में जिले के लिए बड़े सम्मान लेकर आएगा।

Comments