आज होगी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की ट्रायल: जिला खेल अधिकारी
BOL PANIPAT , 3 नवम्बर। जिला खेल अधिकारी धिरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग द्वारा खेल तैराकी, हैण्डबाल, वालीवाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल व एथलैटिक्स पुरूष तथा महिला वर्ग में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवम्बर से 13 नवम्बर 2025 तक जिला अम्बाला व पंचकूला में किया जाना है। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। ट्रायल 4 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर होगी।
उन्होंने बताया कि खेल वालीवाल के लिए प्रात: 10 बजे शिवाजी स्टेडिम मॉडल टाउन, पानीपत में वालीवाल प्रशिक्षक सन्नी चौधरी, दीपक नर्सरी प्रशिक्षक, महेन्द्र सिंह नर्सरी प्रशिक्षक, विक्की व अमित कुमार नर्सरी प्रशिक्षक ट्रायल लेंगे।
खेल स्विमिंग के लिए दोपहर 3 बजे बलदेव सिंह स्वीमिंग अकादमी, काला आम्ब रोड़ पानीपत में खो-खो प्रशिक्षक गुलशन व प्रवीन काद्ïियान ट्रायल लेंगे।
खेल हैंडबाल के लिए प्रात: 9 बजे जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, सिवाह में हैंडबाल प्रशिक्षक ओएसपी शीतल, नर्सरी प्रशिक्षक अनिल कुमार, पवन व सुनील ट्रायल लेंगे।
खेल बास्केटबाल के लिए प्रात: 9 बजे शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाउन, पानीपत में वुशु प्रशिक्षक कुलदीप, नर्सरी प्रशिक्षक दीपक शर्मा व कबड्ïडी नर्सरी प्रशिक्षक प्रवीन ट्रायल लेंगे।
इसी प्रकार खेल बैडमिंटन के लिए प्रात: 9 बजे विक्रम बैडमिंटन अकादमी जाटल रोड़ पर तलवारबाजी प्रशिक्षक, कबड्ïडी प्रशिक्षक ज्योति व विनोद ट्रायल लेंगे। खेल एथलैटिक्स के लिए प्रात: 9 बजे जिला स्तरीय खेल स्टेडियम सिवाह में एथलेटिक्स प्रशिक्षक ओएसपी सुषमा देवी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिजेन्द्र कुमार, नर्सरी प्रशिक्षक अशोक कुमार व रिंकू शर्मा ट्रायल लेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल तैराकी, हैण्डबाल, वालीवाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल व एथलैटिक्स पुरूष तथा महिला वर्ग में इच्छुक खिलाड़ी 4 नवम्बर को निर्धारित समय व स्थान पर पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने साथ आधारकार्ड, परिवार पहचान पत्र, रिहायसी प्रमाण पत्र की प्रति, एक फोटो तथा ओरिजनल प्रमाण पत्र लेकर ट्रायल में पहुंचे।

Comments