11 जनवरी को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दृष्टिगत भाषण प्रतियोगिता
BOL PANIPAT , 9 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दृष्टिगत बुधवार 11 जनवरी को एसडी कॉलेज मे प्रात: 11 बजे भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्बंधित अधिकारी एसडी कॉलेज प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के लिए तैयारियां सुनिश्चित करेंगे।

Comments