पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
BOL PANIPAT : 23 मार्च् अमर शहीदों – भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव – के शहीदी दिवस के अवसर पर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में ए आई वाई एफ एवं सीपीआई के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सूरत सिंह देशवाल, सन्नोवर राणा एवं निशान सिंह ने की और संचालन सीपीआई के जिला सहायक सचिव राम रतन एडवोकेट ने किया। सभा से पूर्व स्मारक के प्रांगण में स्थापित शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और इन्कलाब जिन्दाबाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे आदि नारों के बीच पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सूरत सिंह देशवाल,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गांधी ग्लोबल फैमिली के राम मोहन राय, किसान नेता माम चंद सैनी, सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट, अशोक पंवार, सी ए गोविन्द सैनी आदि ने शहीदों के जीवन, उदेश्य एवं विचारों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने शहीदों के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके विचारों को प्रचारित प्रसारित करने का संकल्प दोहराया।
सभा में ,भूपेन्द्र कश्यप, जुबेर राणा, शीश राम, जुनेद राणा, भानु प्रताप सैनी, डा0 रमाकांत, ओम सिंह यादव, खेत मजदूर नेता कर्मबीर काबडी़ आदि युवा उपस्थित रहे।

Comments