Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


आजादी की 75वी वर्षगांठ के शुभावसर पर गौरव तिरंगा यात्रा निकलना सभी देशवासियों के लिये गर्व की बात है:-ओमवीर सिंह पवार

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 13, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अगस्त, 2022:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हरियाणा कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य बहन कुमारी शैलजा के साथ हरियाणा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली जसबीर कॉलोनी के दुर्गा काली मंदिर से शुरू होकर आस पास की पांच कॉलोनियो धमीजा कॉलोनी, जावा कॉलोनी की गरीब बस्तियों होते हुए हरि सिंह चौक पर यात्रा का सम्मापन किया गौरव तिंरगा यात्रा में गरीब बस्तियों व कॉलोनियो में निवास करने वाले महिलाओं व पुरुषों के साथ मिलकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर गौरव तिरंगा यात्रा निकाली गई । कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा गौरव तिरंगा यात्रा निकलना हम सब देशवासियो के लिए गर्व की बात है क्योंकि तिरंगा हमारी शान है तिरंगा हमारे देश की पहचान है । उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिये हमारे देश के वीर सपूतों ने तिरंगे के लिए अपने प्राणों की जो आहुति दी है हम उसको कभी भुला नही सकते है ।

कांग्रेस के नेताओ ने तो देश की आजादी जे पहले ही तिरंगे को अपनी आन बान शान मानते हुए तिंरगे को तब से फहराना शुरू कर दिया था जब तिरंगा फहराने पर अंग्रेजो द्वारा कोड़े मारे जाते थे व गोली भी मार दी जाती थी । इसलिये तिंरगा हमारे दिलों में रहता है हम तिरंगे के लिये जिये व मरेंगे .पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश मे आजादी की 75वी वर्षगांठ पर आजादी गौरव तिंरगा यात्रा 7 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी के जश्न मनाते हुये आजादी गौरव यात्रा निकल रही है ।इस अवसर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव गुलशन मल्होत्रा, गौरव सहगल, धर्मवीर सैनी, मीरा, गोपाल, शिखा, सहगल आदि मुख्यरुप से सेकड़ो की संख्या में कालोनीवासी मौजूद थे ।

Comments