महाराणा प्रताप को उनके बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि.
BOL PANIPAT : 19 जनवरी: महाराणा प्रताप राष्ट्र तपस्वी थे। उन्होंने पूरा जीवन उन्होंने राष्ट्र के लिए अनेकों कष्ट उठाए परंतु राष्ट्र व स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। ये शब्द ईश कुमार राणा ने संत नगर सेक्टर छः स्थित क्षत्रिय राजपूत धर्मशाला में महाराणा प्रताप के बलिदान दिवस पर मुख्य अतिथि रूप में बोलते हुए कहे। ईश कुमार राणा ने कहा महाराणा प्रताप का जीवन हमे राष्ट्र के प्रति सब कुछ न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। आज उस महान राष्ट्र तपस्वी की देश श्रद्धा के साथ नमन करता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराणा प्रताप के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनको बहुत ही श्रद्धा के साथ याद किया गया। इस अवसर महाराणा प्रताप अमर रहे के गगन भेदी नारे गुंजाएमान हो रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षत्रिय राजपूत सभा के महासचिव यशपाल राणा ने कहा कि हमें अपने वीरों की बलिदानियों की कहानियां अपने बच्चों को सुनानी चाहिए ताकि उनमें भी महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्र भगत बन सके। कार्यक्रम के संयोजक तथा हिंदू जागरण मंच के अधिकारी संजीव राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप प्रतापी हिंदू सम्राट थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक चौहान, कपिल भालसी, विरेंद्र राणा, पिंटू राणा, नसीब सिंह राणा,राजू राणा, कृष्ण, पंकज राणा, शमशेर राणा, मोनू राणा, कुलदीप राणा तथा कमल राणा मौजूद रहे।

Comments