स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली
BOL PANIPAT , 12 अगस्त। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पानीपत के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव गोयता खुर्द, खण्ड बापौली में रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरुक किया और हर घर अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त घर-घर तिरंगा फहराने का प्रण लिया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों में स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं सक्रिय रुप से भाग ले रही हैं।
डीसी सुशील सारवान ने जिला वासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।

Comments