पानीपत जिले में दो लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा
BOL PANIPAT , 16 जुलाई, जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा है कि पानीपत जिले आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक दो लाख घरों ने तिरंगा फहराया जाएगा। उपायुक्त ने यह जानकारी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस संबंध ने बैठक ले रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दी।
उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद बैठक संपन्न होने के बाद जिले के अधिकारियों को विस्तृत योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए संबंधित खंड के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विस्तृत योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित ग्राम सचिवों को काम में लगाया जाए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि शहरी क्षेत्र में पार्षदों का सहयोग लेकर योजनाबद्ध तरीके से हर घर तिरंगा फहराने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए लोकल कमेटियों का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सरकारी भवन पर तिरंगा फहराया जाएगा।
तिरंगा जो हमारी आन,बान और शान है,इसकी मर्यादाओं की पालना भी करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि घरों में तिरंगा वितरित करते हुए उसे लगाने के लिए उससे जुड़ी सामग्री का इंतजाम आमजन को स्वयं वहन करना होगा। उन्होंने शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर 20 लोगों की कमेटी बनाने के निर्देश भी दिए और कहा कि ये लोग उस एरिया में सबके साथ समन्वय बनाकर रखेंगे।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ विवेक कुमार, एसडीएम वीरेंद्र ढुल,नगराधीश राजेश सोनी, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविंद्र मालिक, बीडीपीओ पूनम चंदा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comments