रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष में आयोजित किया गया तुलसी वितरण समारोह
BOL PANIPAT : 11 अगस्त–संतों की संगत बड़ी सौभाग्यशाली होती है इसीलिए जब भी समय लगे संतों की संगत करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
यह बात करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने लघु सचिवालय में वीरवार को रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष में आयोजित तुलसी वितरण समारोह में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को हर मन में उतार दिया है,जिससे लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना उमड़ पड़ी है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया ने कहा कि तुलसी वितरण कार्यक्रम में भाग लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यक्रम के में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। हम सब ने इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उनके संकल्प को सिद्ध करना चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रावणी पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार है जो कि बेहद पवित्र है। इसीलिए तुलसी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। जिओ गीता, वन विभाग, वृंदावन ट्रस्ट और अन्य सभी संस्थाओं के सामूहिक सहभाग से यह तुलसी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है जो कि बेहद प्रशंसनीय है। पूरे नगर में 11 हजार तुलसी के पौधों का वितरण कर संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग धर्म के प्रति राष्ट्र के प्रति जागरूक हो रहे हैं यह बहुत सुखद संकेत है।

Comments