जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में सीआईए थ्री टीम द्वारा जानलेवा हमला करने दो आरोपियों को बुड़शाम चौक पानीपत से पूछताछ करके गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अमन पुत्र रणधीर निवासी बडेसरा भिवानी, सागर पुत्र सुरेश कुमार निवासी बडेसरा भिवानी के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके आगे की जांच के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
उरलाना चौकी में सुरेंद्र पुत्र रामफल निवासी कुराना पानीपत ने बतलाया था मैने परिवार के बिना सहमति के दिनांक 09-09-2019 को स्वीटी से लव मेरिज की थी जो हमारी शादी रजिस्टर्ड है। हम पीछले 6 वर्षों से सही व खुशी पूर्वक गांव कुराना में अपने घर में रह रहे थे। जो अब पीछले साल गांव कुराना में एक समुदाय की कुछ लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से शादीयां कर ली जो इस बात की रंजिश रखते हुए कुछ शरारती तत्वों ने गांव कुराना में युवा एकता मंच कुराना व्हाट्सप ग्रुप पर आडियों भेजकर हमारे बारे में यह कहना शुरू कर दिया कि सुरेंद्र दूसरे समुदाय कि लड़की से शादी करके हमारे ही गांव में रह रहा है। व गांव कुराना का ही एक और व्हाट्सप ग्रुप युवा मंच कुराना पर भी इसी तरह के आडियों क्लिप डाले गए है। जो मैने पता किया तो उन आडियों क्लिप में से एक आडियों विक्की पुत्र रतन सिंह निवासी कुराना की मिली जो विक्की डोंकी अवैध तरिके से अमेरिका गया हुआ है। जो दोनों ग्रुप में उसी ने आडियों क्लिप धमकी भरी डाली है। जो आज दिनांक 13-10-2025 को समय 2 AM के करीब हमारे घर के बाहर बैठक की दिवार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमारी बैठक की बाहरी दिवार पर दो गोलियां चला दी जो यह गोलियां हमें जान से मारने के लिए चलाई गई है। जो रात को हमे लगा था कि शायद किसी ने बम बजाया हो दिवाली का समय है, लेकिन जब सुबह 8 AM पर मैने देखा तो बाहर गली में हमारी बैठक की दिवार के उपर की साइड में दो गोलियां के छेद बने हुए थे और दिवार के नीचे दो खाली खोल पड़े हुए थे। जांच करते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना मतलौडा में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments