Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा दो मोबाइल व 1700 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 सितम्बर 2022, सीआईए टू की टीम ने उझा रोड पर स्थित डाई हाउस फैक्टरी के क्वाटरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों अनाज मंडी कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ बबलू व साहिल निवासी साई कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शुक्रवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान गोहाना मोड़ पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के दो युवक अनाज मंडी कट के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान रोहित उर्फ बबलू पुत्र विनोद कुमार व साहिल पुत्र इकबाल निवासी साई कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उझा रोड पर डाई हाउस फैक्टरी में बने क्वाटरों में 4 दिन पहले मोबाइल फोन व नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रामभवन निवासी हिसानपुर कौशाम्बी यूपी की शिकायत पर चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशा करने के लिये पैसे नही थे तो दोनों आरापियों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा 3 मोबाइल फोन में एक फोन राह चलते अज्ञात युवक को 800 रूपए में बेच दिया। वही बचे दो मोबाइल फोन बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अनाज मंडी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की राशि में से बचे 1700 रूपए व चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना चांदनी बाग में रामभवन पुत्र छेदू निवासी हिसानपुर कौशाम्बी यूपी ने शिकायत देकर बताया था वह उझा रोड पर डाई हाउस फैक्टरी में काम करता है और वही बने क्वाटरों में कमरा किराये पर लेकर रहता है। 12 सितम्बर की रात वह खाना खाकर कमरे पर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो तीन मोबाइल फोन नही मिले। वही साथ वाले कमरें में उसका घरेलू सामान व पैसे रखे हुए थे। देखने पर उसका भी ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर रात के समय ताला तोड़कर 6 हजार रूपए व तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। रामभवन की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments