स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 25 अगस्त 2022, सीआईए वन पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गुप्त सूचना पर दबिस देकर सै0 13-17 सर्कस ग्राउंड पानीपत से गिरफ्तार किया । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लालो भाई गुरुद्वारा के पास चैन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र मोहर्रम अलि किदवाई नगर मुजफ्फर नगर उतर प्रदेश व युसुफ पुत्र सराफत वासी सुजरू मुजफ्फर नगर उतर प्रदेश के रूप में हुई है । पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों के कब्जे से एक–एक टुकडा पिल्ली धातू नुमा बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया ।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान सेक्टर 13-17 सर्कस ग्राउंड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 13-17 सर्कस ग्राउंड में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होने अपनी पहचान आरिफ पुत्र मोहर्रम अलि किदवाई नगर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व युसुफ पुत्र सराफत वासी सुजरू मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने साथ मिलकर दिनांक 18-08-2022 को लालो भाई गुरुद्वारा चौक तहसील कैंप पानीपत के पास से एक्टिवा पर सवार महिला के गले से चेन का टुकडा झपट्टा मारकर छीन ले गये थे की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । थाना तहसील कैम्प मे सुरेश कुमारी W/0 ईशवर सिंह निवासी मकान न. 122 GREEN PARK TEHSIL CAMP पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
Disclosed Cases
1 मुकदमा नम्बर 478 दिनाक 18-08-2022 धारा 379A-34, IPC थाना तहसील कैम्प पानीपत
दोनों आरोपियों ने साथ मिलकर दिनांक 18-08-2022 को लालो गुरुद्वारा चौक तहसील कैंप पानीपत के पास से एक्टिवा पर सवार महिला के गले से चेक को झपट्टा मार कर छीन कर ले गये थे ।
2 मुकदमा नम्बर 703 दिनांक 16-08-2022 धारा 379 A, IPC थाना चांदनी बाग पानीपत
7-8 दिन पहले दोनों आरोपियों ने मिल कर ब्रह्मकुमारी आश्रम सै0 11-12 पानीपत से एक महिला की चैन झपट्टा मार कर छीनी थी
3 मुकदमा नम्बर 712 दिनाक 18-08-2022 धारा 379A, IPC थाना चांदनी बाग पानीपत
दोनों आरोपियों ने मिलकर मिट्ठन हलवाई की दुकान के पास साईबाबा चौक पानीपत से एक महिला की चैन झपट्टा मार कर छीनी थी
4 मुकदमा नम्बर 654 दिनाक 8-08-2022 धारा 379A, 511, IPC थाना समालखा पानीपत
दोनो आरोपीयान ने मिल कर गांव गढ़ी छाजू पानीपत से एक महिला की चैन झपट्टा मार कर छीनी थी
5 मुकदमा 74 दिनांक 17-02-2022 धारा 379A , IPC थाना मॉडल टाउन पानीपत
करीब 6-7 महीने पहले दोनों आरोपियों ने मिल कर माडल टाऊन आश्रम के पास से एक महिला की चेन महिला के गले से झपट्टा मार कर छीनी थी ।

Comments