हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 7 जून 2022, हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. मित्तल मेगा मॉल के पास बाइक सवार दो युवकों से पिस्तौल के बल पर 8 लाख 64 हजार रूपए लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशील पुत्र चतर सिंह व कुलदीप उर्फ काकू पुत्र राजेश निवासी टोंडी खेड़ी सफीदों जीन्द के रूप में हुई। प्रारंम्भिक पुछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
बीते बुधवार को वारदात की सूचना मिलने ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए कंट्रोल रूम से विटी कर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी थी। सैक्टर 25 में पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी लूटे गए रूपयो से भरे थेले को सड़क पर ही फैक कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा रूपयों के थेले को कब्जा पुलिस में लेकर थेल की जांच की तो रूपये सुरक्षित मिले थे।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-टू पुलिस की टीम लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न पहलूओ पर छानबीन कर रही थी। पुलिस टीम को सोमवार साय दो आरोपियों के सौदापुर अड्डे पर घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपियों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशील पुत्र चतर सिंह व कुलदीप उर्फ काकू पुत्र राजेश निवासी टोंडी खेड़ी सफीदों जीन्द के रूप में हुई। प्रारंम्भिक पुछताछ में खुलाशा हुआ आरोपियों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। लूट करने के बाद थोड़ी दूर सैक्टर 25 में पहुंचने पर सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को देखकर पैसो से भरे थेले को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। गहनता से पुछताछ करने व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद करने एवं वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
थाना चांदनी बाग में मोहित निवासी विकाश नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
थाना चांदनी बाग में मोहित पुत्र गिरश निवासी विकाश नगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की वह एनएफएल के पीछे जय बलजीत कम्युनिकेशन नाम की मोबाइल की दुकान पर नोकरी करता है। दुकान के मालिक भरत सिंह निवासी विकाश नगर ने उसको 1 जून को बैंक से पैसे निकलवाने के लिए 7 लाख 14 हजार रूपए के दो चेक व डेढ़ लाख रूपए नगद दिए थे। उक्त सारे पैसे बिग बाजार में स्थित मनी ट्रान्सफर के ऑफिस में जमा करवाने थे। वह अपने दोस्त देवेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर पहले पैसे निकलवाने के लिए जीटी रोड पर संजय चौक के पास आईसीआईसीआई बैंक में गया। बैंक से पैसे निकलवाकर सैक्टर 25 में बिग बाजार में मनी ट्रान्सफर के ऑफिस में पैसे जमा करवाने के लिए वह दोनो बाइक से जा रहे थे। बाइक देवेंद्र चला रहा था और वह पैसों से भरा थेला लेकर पीछे बैठा हुआ था। जब वह बिग बाजार के समीप पहुंचे तो पीछे से बगैर नंबर प्लेट लगी एक प्लेटीना बाइक पर तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए और बाइक उनके आगे अड़ा दी। बाइक के रोकते ही आरोपियों ने उसकी छाती में पिस्तौल सटा दी और रूपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 341, 379बी, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments