Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के ट्रैक्टर सहित चार युवक गिरफ्तार. ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 मई 2023, सीआईए थ्री टीम ने चोरी का ट्रैक्टर बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवकों को एक चोरीशुदा ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया। चारों आरोपी यूपी के रहने वाले है। आरोपियों की पहचान रीगल पुत्र बीरेंद्र, अकाश पुत्र सुनील निवासी काठा बागपत, जसपाल पुत्र गोपाल व सुशील पुत्र श्याम सिंह निवासी मंडोला गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र में भापरा रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की हथवाला रोड पर स्थित ट्रैक्टर रिपेयर मार्केट में अज्ञात चार युवक एक स्वराज ट्रैक्टर बेचने की फिराक में घूम रहे है। ट्रैक्टर चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी तो एक स्वराज ट्रैक्टर पर दो युवक बैठे हुए थे व दो युवक नीचे पास में खड़े थे। पुलिस टीम ने चारों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रीगल पुत्र बीरेंद्र, अकाश पुत्र सुनील निवासी काठा बागपत, जसपाल पुत्र गोपाल व सुशील पुत्र श्याम सिंह निवासी मंडोला गाजियाबाद यूपी के रूप में बताई। टीम ने ट्रैक्टर के कागजात मांगे तो चारों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त ट्रैक्टर यूपी के गाजियाबाद जिला के गांव मंडोला के नजदीक फखरपुर रोड पर स्थित एक ईट भट्ठे से चोरी करने बारे स्वीकारा। ट्रैक्टर चोरी की उक्त वारदात बारे गाजियाबाद जिला के ट्रोनिका थाना में मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ चारों आरोपी चोरीशुदा ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में समालखा आए थे। पुलिस टीम ने बरामद चोरीशुदा ट्रैक्टर को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments