मारपीट कर युवक से नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 03 जून : आठ मरला चौकी पुलिस ने दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर पैदल जा रहे युवक से मारपीट कर नकदी छीनने के दो आरोपियों को वारदात के महज तीन घंटे के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान परशुराम कॉलोनी निवासी राहुल व वधावाराम कॉलोनी निवासी अजय के रूप में हुई है।
आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि बीते सोमवार की रात आठ मरला चौकी में गांव पनवड़िया बरेली यूपी हाल किरायेदार किशनपुरा निवासी दीपक पुत्र ओमकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह डीके फैक्टरी में काम करता है। सोमवार रात को वह एनएफएल नाका से पैदल दिल्ली पैरलल नहर बाइपास होते हुए जाटल रोड की तरफ जा रहा था। फाटक से थोड़ा आगे निकलते ही मुहं पर कपड़ा लपेटे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने आते ही लाठी, डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिए। आरोपी मारपीट कर उससे 7 हजार रूपए छीनकर फरार हो गए। आरोपी जिस स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे उसकी पीछली नंबर प्लेट पर काले रंग की टेप लगा रखी थी। थाना माडल टाउन में दीपक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि आठ मरला चौकी पुलिस ने तुरंत अपने सभी सोर्स एक्टिव कर वारदात के महज 3 घंटे के दौरान दो आरोपियों को एनएफएल नाका के पास से काबू किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान राहुल पुत्र जयबीर निवासी परशुराम कॉलोनी व अजय पुत्र राजेंद्र निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई।
शराब की लत पूरी करने के लिए दिया वारदात को अंजाम
इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों व फरार उनका साथी आरोपी शराब पीने के आदी है। नशे की पूर्ति के लिए उन तीनों ने मिलकर राहगिरों को लूट पाट करने की साजिश रची। सोमवार रात स्पलेंडर बाइक की नंबर प्लेट पर काले रंग की टेप लगाकर तीनों आरोपी डंडों से लैस होकर उक्त स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर एनएफल नाका के नजदीक दिल्ली पेरलल नहर बाइपास पर पहुंचे। यहा एनएफएल नाका की और से पैदल जा रहे एक युवक से मारपीट कर 7 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए।
इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया युवक से छीने गए पैसे फरार उनके साथी आरोपी ने अपने पास रख लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक स्पलेंडर बाइक व डंडा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई।

Comments