Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जुनैद की चाकू से हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 जून : सीआईए वन पुलिस ने चाचा भतीजा चौक पर हॉली कॉलोनी निवासी जुनैद की चाकू से हत्या करने के दो आरोपियों को रविवार शाम को सनौली रोड पर उग्राखेड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चाचा भतीजा चौक विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ पा व गांव खंडलाना सहारनपुर यूपी हाल धूप सिंह नगर निवासी सोनू उर्फ बुथ के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग में गांव सिरकोट बिजनौर यूपी हाल किरायेदार विद्यानंद कॉलोनी निवासी महताब पुत्र रियाजुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पहले शास्त्री कॉलोनी खटीक बस्ती में किराए के मकान में रहते थे। करीब 3 महिने पहले विद्यानंद कॉलोनी निवासी दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ व दोस्त साहिल के साथ झगड़ा कर मारपीट की थी। इस झगड़े में हमारा समझौता हो गया था। बाद में दीपक का दोस्त विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुनील उनसे इस झगड़े की रंजिश रखता था। सुनील ने उसके साथ कई बार कहासुनी भी की थी। 28 मई की शाम करीब 8:15 बजे वह विद्यानंद कॉलोनी में चाचा भतीजा चौक पर था। तभी सुनील अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया और कहने लगा दीपक के साथ झगड़ा क्यो किया था। फिर चारों धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद मेरे दोस्त हॉली कॉलोनी निवासी जुनेद, विद्यानंद कॉलोनी निवासी इंतजार, खटीक बस्ती निवासी साहिल उर्फ बच्ची व शौयब बुलेट व स्कूटी पर सवार होकर आए। उसने 8:46 बजे सुनील को फोन कर बातचीत करने के लिए कहा। फिर करीब 8:55 पर सुनील अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया और आते ही जुनैद की छाती में पर चाकू से वार कर दिया। साथ आए एक लड़के ने उसकी पासू में चाकू से वार कर दिया । एक अन्य लड़के ने सुनील उर्फ बच्ची के हाथ पर चोट मारी। चाकू से हमला कर चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसको व जुनैद को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान थोड़ी देर में ही जुनैद की मौत हो गई। और उसको इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल करनाल रैफर कर दिया गया। थाना चांदनी बाग में महताब की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115, 118(1), 103(1), 351(3), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर रविवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर दो आरोपियों सुनील उर्फ पा व सोनू उर्फ बुथ को सनौली रोड पर उग्राखेड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर रंजिशन वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने और अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply