Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 57 हजार 550 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जुलाई 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने जाटल रोड पुल के नीचे जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 57 हजार 550 रूपए की नगदी बरामद हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को सीआईए वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान आठ मरला चौक पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की जाटल रोड पुल के नीचे चार युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चारों युवकों को काबू कर उनके कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 57 हजार 550 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान चांद पुत्र हवासिंह निवासी ब्राहमण माजरा, अमित पुत्र दलबीर निवासी आनंद विहार करनाल, अनिल पुत्र बलवंत निवासी वाल्मीकि बस्ती व हरिचंद पुत्र श्याम लाल निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में बताई।

प्रभारी सब इस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments