खेत से कल्टीवेटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT:23 जून 2023 , काबड़ी गांव के खेत से कल्टीवेटर चोरी करने के दो आरोपियों को सीआईए वन टीम ने वीरवार देर साय टीडीआई पुल के पास से गिरफ्तार किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक टीडीआई पुल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर दोनों युवको को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सोरभ पुत्र रमेश व रविराज पुत्र पालू निवासी सरूरपुर कला बागपत यूपी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गत 31 मई की रात गांव काबड़ी खेत से कृषि उपकरण कल्टीवेटर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गांव काबड़ी निवासी समेरा पुत्र रामसिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि चोरीशुदा कल्टीवेटर व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments