Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय से गाड़ी लोड अनलोड करने के दौरान सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मार्च 2022, सैक्टर-25 में फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय से गाड़ी लोड अनलोड करने के दौरान सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की पानीपत सैक्टर-25 में स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय में गाड़ी लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान पैकिंग फाड़कर सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने मंगलवार साय मित्तल मेगा माल के पास से काबू किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान अरूण पुत्र वेद प्रकाश निवासी आर्दश नगर गोहाना हाल वधावा राम कॉलोनी पानीपत व रिंकू पुत्र रामकुमार निवासी पूंडरी कैथल के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद कर गहनता से पुछताछ करने व अन्य चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

पकड़े गए दोनो आरोपियों से प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ की दोनो ने शार्ट कट तरीके से पैसे कमाने के लिए कंपनी की गाड़ी लोड अनलोड करने के दौरान सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की उक्त वारदात बारे फ्लिपकार्ट कंपनी में पानीपत के एरिया मैनेजर जगदीप पुत्र हरदेव निवासी होशियारपुर पंजाब की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है। जगदीप ने 21मार्च को थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह फ्लिपकार्ट सैक्टर-25 पानीपत में एरिया मैनेजर है। सैक्टर 25 के अतिरिक्त बरसत रोड पर भी कंपनी का ऑफिस है जो सैक्टर 25 से सामान पैक होकर गाड़ी से ऑफिस में आता है। पीछल करीब तीन महिने से रात के समय गाड़ी लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान पेकिंग फाड़कर मोबाइल फोन चोरी हो रहे है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर सामने आया कि कंपनी में कार्यरत गाड़ी लोडिंग व अनलोडिंग करने वाले अरूण व रिंकू मोबाइल की चोरी कर रहे है। रिकार्ड के मुताबिक करीब 19लाख 42हजार 543 रूपए के मोबाइल फोन चोरी हुए है। जगदीप की शिकायत नामजद दोनो आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments