-मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद.
-नशे की लत पूरी करने के लिए दिया मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम
BOL PANIPAT : 15 सितम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने जलालपुर गांव में घर से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को राज नगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सन्नी व विशाल निवासी जलालपुर प्रथम के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपी ने मिलकर मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को दोनों आरोपी चोरीशुदा मोबाइल फोन को राज नगर में बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सीआईए टू पुलिस टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक राज नगर में मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। मोबाइल चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश लेकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विशाल पुत्र सत्यनारायण व सन्नी पुत्र सुरेंद्र निवासी जलालपुर प्रथम के रूप में बताई। मोबाइल फोन बारे पूछताछ की तो दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने दोनों मोबाइल फोन गांव जलालपुर प्रथम में 23 अगस्त की रात एक घर से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में विकास पुत्र सुरेश निवासी जलालपुर प्रथम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments