Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


कार सेल परचेज कारोबारी से गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जनवरी 2023, सेक्टर 18 निवासी कार सेल परचेज कारोबारी को फोन कर गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली व धमकी देने के मामले में सीआईए वन पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र राजबीर निवासी गढ़ी केसरी सोनीपत व सुनील पुत्र रामपाल निवासी भोडवाल माजरी के रूप में हुई। सीआईए वन की टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जांच करते हुए बुधवार साय दंबिस देकर दोनों आरोपियों को बरसत रोड गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी राहुल निवासी भूरी सोनीपत, नवीन निवासी राक्सेहडा व दीपक निवासी सिवाह पानीपत के साथ मिलकर जबरन वसूली की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा दोनों आरोपियों की आरोपी राहुल, नवीन व दीपक के साथ दोस्ती है। आरोपी राहुल निवासी भूरी गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू गैंग का सक्रिय सदस्य है। कुछ दिन पहले पांचों आरोपियों ने इक्कठे बैठकर वसूली की योजना बनाई। आरोपी अंकित ने पड़ोसी की आईडी पर व आरोपी सुनील ने स्वयं की आईडी पर एक एक सिम कार्ड लेकर साथी आरोपी राहुल निवासी भूरी को दिया। आरोपियों ने उक्त सिम कार्डों का प्रयोग कर गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर सेक्टर 18 निवासी कार सेल परचेज कारोबारी संदीप को जबरन वसूली के लिए कॉल कर ना देने की सूरत में जान से मारने की धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी अंकित व सुनील के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वारदात में सलिप्त अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगाने व काबू करने के लिए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

थाना सेक्टर 13/17 में संदीप निवासी सेक्टर 13/17 ने 9 जनवरी को शिकायत देकर बताया था कि दो अज्ञात नंबरों से पीछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी जा रही है। आरोपी राकेश उर्फ पंपू के नाम पर पैसों की डिमांड करते है, पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी देते है। संदीप की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 384,506,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments