Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


चोरीशुदा बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जनवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने देशववाल चौक के पास दो युवकों को एक चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान देव पुत्र मुकेश व प्रिंस पुत्र गोपी निवासी अर्जुन नगर पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक पैशन प्रो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक पैशन प्रो बाइक पर देशवाल चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सहित दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान देव पुत्र मुकेश व प्रिंस पुत्र गोपी निवासी अर्जुन नगर पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक दिसम्बर में पुराना औद्योगिक क्षेत्र में ज्ञान ज्योति स्कूल के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में आनंद निवासी विवर्स कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना पुराना औद्योगिक में आनंद पुत्र नागेश चंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह अपनी पैशन प्रो बाइक पर 25 दिसम्बर की साय करीब 10 बजे ओल्ड इंडस्ट्रीयल में गोल चक्कर से घर जा रहा था। रास्ते में ज्ञान ज्योति स्कूल के पास बाइक को खड़ी कर पेशाब करने के लिए चला गया। वापिस आया तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। आनंद की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व घरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments