मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. एक मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 04 दिसम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने देवीलाल पार्क के पास जीटी रोड पर पैदल जा रहे युवक के मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सौरभ निवासी बाबरपुर व सूरज निवासी कचरौली के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर-18 में गवर्नमेंट कॉलेज के पास से आरोपी सूरज निवासी बाबरपुर को काबू कर पूछताछ की तो उसने कच्चरौली निवासी अपने साथी आरोपी सूरज के साथ मिलकर उसकी बाइक पर सवार होकर 1 दिसम्बर को देवीलाल पार्क के पास जीटी रोड पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन स्नेचिंग करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। मोबाइल फोन स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में संदीप पुत्र देवनाथ निवासी अलीपुर खालसा करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और उसका साथी आरोपी सूरज नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया। वारदात में शामिल फरार आरोपी सूरज को काबू करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सौरभ को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर उसकी निशानदेही पर आरोपी सूरज को रिफाइनरी रोड पर पेप्सी पुल के पास से काबू किया।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपियों के कब्जे से स्नेच किया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर बुधवार को आरोपी सौरभ को रिमांड अवधी पूरी होने पर उसके साथ आरोपी सूरज को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments