Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नेचिंग करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने की पूछताछ. एक वारदात का खुलासा. एक मोबाइल व 500 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 नवम्बर 2024, पानीपत जेल में बंद मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर 11 नवम्बर की देर रात हरि नगर रोड पर शराब ठेके पास पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन व 3 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में जयप्रकाश पुत्र रामनारायण निवासी गंगाराम कॉलोनी की शिकातय पर अभियोग दर्ज है।
आरोपियों ने छीनी गई नगदी में से ज्यादातर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे स्नेच किया एक मोबाइल व बचे 500 रूपये बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि बीते दिनों सीआईए वन पुलिस टीम ने एक नाबालिग सहित उक्त दोनों आरोपियों को मोबाइल स्नेचिंग के अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर पूछताछ में बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया था और दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पानीपत जेल भेज दिया था।

Comments