Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना प्रबंधक व क्राइम युनिट प्रभारियों की ली बैठक. कानून एवं व्यवस्था के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 18, 2025 Tags: , , , , ,

-थाना और चौकी में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ित की अच्छे से सुनवाई कर समस्या का निवारण करें.

-भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा; एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

BOL PANIPAT : 18 मई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कार्यभार संभालने के अगले ही दिन रविवार को पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर मैस में जिला के सभी थाना प्रबंधकों व क्राइम यूनिट प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला के सभी थाना प्रबंधक व क्राइम यूनिट प्रभारियों से परिचित हुए।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सबको सख्त निर्देश दिए कि थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता से नैतिकता के साथ व्यवहार करें और शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई अमल में लाएं। फीडबैक सेल पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायतकर्ता से इसका फीडबैक भी लिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबं​धित अ​​धिकारी के ​खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
थाना और चौकी में प्राप्त हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें ताकी भविष्य में घटना बड़ी न हो सकें। दर्ज किसी भी मामले की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित न रखें।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान महिला विरुध अपराध, लूट, डकैती, अपहरण व हत्या करने जैसी गंभीर वारदातों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और नशे के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर अभियोग का शीघ्रता के साथ निस्तारण किया जाएं।
दबंगई करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तुरंत उचित कार्रवाई अमल में लाकर नकेल कसें। दबंगई को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। बार-बार अपराध करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें। कोई भी घटना घटित होता है तो तुरंत मौके पर पहुंचे।
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कर व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की जाएं। रात्रि जांच प्रभावी ढंग से करें। जिला में कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रभावी कदम उठाए।

इसी के साथ यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने व आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करें। सभी ईमानदारी से अपना काम करें। अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को भी इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दे। शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, सभी थाना प्रबंधक व क्राइम युनिट प्रभारी मौजूद रहें।

Comments