Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 30 अप्रैल : किशनपुरा चौकी पुलिस ने गोहाना मोड़ के पास युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान किशनपुरा निवासी नवीन उर्फ नीशू, गौरव उर्फ पिंडी और गोहाना देवीपुरा निवासी साहिल के रूप में हुई है। 

किशनपुरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपी साहिल व गौरव के साथ मिलकर मारपीट करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह है मामला :
किशनपुरा चौकी में सुताना गांव निवासी दीपक पुत्र राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और डिडवाड़ी गांव निवासी उसका दोस्त गोल्डी 18 अप्रैल को रात करीब 11:30 बजे सेक्टर 11 स्थित अर्चना डायग्नोस्टिक सेंटर से घर जा रहे थे। रास्ते में वे दोनों गोहाना मोड़ के पास सिगरेट पीने के लिए रुक गए थे। वहा पर नीशू और उसके दो साथी खड़े थे। सिगरेट पीने को लेकर उनकी नीशू और उसके साथियों के साथ बसहबाजी हो गई थी। वहां से वे दोनों घर जाने लगे तो तीनों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया और गली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। राहगिरों ने बीच बचाव कराया तो नीशू के दोनों साथी वहां से चले गए और नीशू वहीं खड़ा होकर गाली गलौज करता रहा। कुछ देर बाद पिंडी, गोलू, गौरव और उनके अन्य साथी लाठी डंडों से लैस होकर वहां आए और सभी ने मिलकर उस पर हमला कर चोट मारी। उसका साथी गोल्डी मौका पाकर भाग या था। सभी आरोपी उसको चोट मारकर खून से लथपथ हालत में छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गले में पहनी चांदी की चेन भी नहीं मिली। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में दीपक की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2),190,191(3),126(2),351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply