Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राड व डंडो से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे और दो आरोपी गिरफ्तार। -आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये लकड़ी के दो बिंडे बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 13, 2022 Tags: , , , , ,

13 अप्रैल 2022, राड व डंडो से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे और दो आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये लकड़ी के दो बिंडे बरामद. थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया करीब दो सप्ताह पहले करहंस गांव के खेतों में काम कर रहे करहंस निवासी ऋषिपाल पुत्र ईशवर सिंह पर रॉड व डंडो से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के देने मामले में फरार चल रहे और दो आरोपियों को मंगलवार देर साय थाना समालखा पुलिस ने समालखा अड्डे के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरविंद्र पुत्र सतबीर निवासी धनसौली व प्रदीप पुत्र चंद्रभान निवासी खलीला प्रहलादपुर पानीपत के रूप में हुई। गिरफ्तार दोनो आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये लकड़ी के दो बिट्टे बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया वहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया मामलें में मुख्य आरोपी सतनारायण निवासी करहंस सहित आरोपी गौरव निवासी हथवाल व सन्नी निवासी खरड़ अलुपुर हिसार को पहले की गिरफ्तार कर कब्जे से वारदात में प्रयोग की लोहे की रॉड, पाइप व लकड़ी के बिट्टे व एक कार बरामद कर तीनो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस पुछताछ में आरोपी सतनारायण ने पुरानी रंजिस के चलते साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

वारदात का विवरण :

बिमला पत्नी कर्ण सिंह निवासी करहंस ने थाना समालखा में शिकायत देकर बताया था कि 25 मार्च को वह खेत में देवर ऋषिपाल, देवरानी प्रेम कुमारी व चार महिला मजदूरों के साथ सरसों की कटाई कर रहे थे। बाद दोपहर करीब 1 बजे गांव निवासी सतनारायण पुत्र सेवा सिह अपने साथ वैगनआर कार में चार अन्य साथियों के साथ खेत में पहुंचा और पिछे-पिछे आरोपी सतनारायण की मा व दो बहने भी वहा पर पहुंच गई। आरोपी सतनारायण ने आते ही लोहे की राड व अन्य आरोपियो ने लोहे की पाईप व लकड़ी के बिट्टो से ऋषिपाल पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। उन्होने देवर ऋषिपाल को बचाने का प्रयास किया तो तीनो आरोपी महिलाओं ने उनको पीटना शुरू कर दिया। आरोपी सतनारायण ने पिस्तौल निकाल कर ऋषिपाल की तरफ दो फायर किये। साथ आए एक आरोपी लड़के ने आरोपी सतनारायण के फायर करते समय हाथ हर अपना हाथ मार दिया जिसकी वजह से ऋषिपाल गोली लगने से बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद उसने फोन कर वारदात की सूचना अपने पति कर्ण सिंह व देवर जगबीर को दी। सूचना मिलते ही दोनो गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ मौके पर पहुंचे और ऋषिपाल को इलाज के लिए पार्क अस्पताल में भर्ति करवाया। इससे पहले 21 मार्च को भी आरोपी जान से मारने की धमकी दे चुके है। बिमला की शिकायत पर नामजद आरोपियों सहित वारदात में सलिप्त अन्य आरोपियो के खिलाफ चोट मारने सहित जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ से प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments