लिव इन रिलेशन में रह रहे व्यक्ति ने प्रेमिका की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया
BOL PANIPAT : हाल ही में पानीपत की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी औरएक अन्य मामले में 20 साल की सजा सुनाई गयी थी। इतने कड़े फैसलों के बाद भी लोगों में हैवानियत कम नहीं हो रही है। ताजा मामला पानीपत में सामने आया जहां लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने अपने साथ रहने वाले युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत है।महिला ने शिकायत में लिखा है कि पिछले 9 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।
वहीं जांच अधिकारी संतोष ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है तो पिछले 9 साल से 38 वर्षीय युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बीते दिनों जब वह घर से कहीं बाहर गयी थी तो युवक ने घर पर अकेली पाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर लौटने के बाद बेटी ने उसे इस बारे में आपबीती बताई। जिसके बाद उसने युवक के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी।
महिला थाना पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने लिवइन रिलेशन में रह रहे युवक पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ व रेप करने की शिकायत दी है। संतोष ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ इस मामले में आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

Comments