Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दो बाइक चोर गिरफ्तार। चोरी की दो बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 मार्च 2024, एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे दो बाइक चोरों को फ्लोरा चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की। आरोपी चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे।

एटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम रविवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह अड्डे के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर सवार होकर सेक्टर-29 र्पाट टू की और से फ्लौरा चौक की तरफ आएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने फ्लौरा चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सज्जन चौक की तरफ से आता दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने पुलिस टीम को देखकर एकदम से बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शशी पुत्र उमेश निवासी करांची समस्तीपुर बिहार हाल सेक्टर-29 के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। टीम ने बाइक का इंजन व चेसी  नंबर को ऑनलाइन चेक किया तो बाइक करनाल से चोरी होनी पाई गई। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे सितम्बर 2023 में करनाल के थाना सिविल लाईन में अभियोग दर्ज है।  
पूछताछ में आरोपी शशि ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने को शौक है। उसके पास खुद की बाइक नही थी। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि इसी प्रकार उनकी दूसरी टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी संदीप उर्फ बंटी पुत्र मनोहर निवासी झीवर हेडी करनाल को चोरी की एचएफ डीलक्स बाइक सहित गिरफ्तार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे दिसम्बर 2022 में करनाल के थाना सिविल लाइन में अभियोग दर्ज है। आरोपी रविवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद चोरी की दोनों बाइक कब्जा पुलिस में लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अलग अलग दो अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments