Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 3 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 सितम्बर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी की 4 वारदातों का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप नगर निवासी राहुल व गढी सिंकदरपुर गांव सुनील के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 गंदा नाला के पास घूम रहे है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान कुलदीप नगर निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र व गढी सिंकदरपुर गांव सुनील पुत्र आनंद प्रकाश के रूप में बताई। बाइक बारे पूछताछ करने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे।
पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उक्त बाइक 23 अगस्त को लोहरी गांव के खेतों से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में लोहारी गांव निवासी रघवीर पुत्र चंद्रभान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में पानीपत व करनाल की बाइक चोरी की तीन अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। चोरी की बाइकों में से आरोपियों ने दो बाइक सुनसान निम्बरी गांव के नजदीक सुनसान जगह पर छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद की। आरोपियों ने उक्त बाइक थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र व करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र से चोरी की हुई थी। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना में अभियोग दर्ज है।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया उन्होंने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र से चोरी की एक बाइक को लावारिस हालत में छोड़ दी थी।

नशे की लत पूरी करने के लिए एकाएक बाइक चोरी की

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशा करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा

10 अगस्त को देव नगर में घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में देव नगर निवासी दीपक पुत्र लाल बाबू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने चोरी की उक्त बाइक लावरिस हालत में छोड़ दी थी। बाइक को पुलिस द्वारा पहले की कब्जा पुलिस में लिया जा चुका है।

23 अगस्त को लोहरी गांव के खेतों से प्लेटिना बाइक चोरी की। थाना इसराना में लोहारी गांव निवासी रघवीर पुत्र चंद्रभान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

7 जुलाई को भारत नगर में घर के बाहर से एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में जीन्द के पाजू खुर्द गांव निवासी विकास पुत्र रामपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

20 अगस्त को कोहंड स्थित कश्यप कॉलोनी में घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। करनाल जिले के घरोंडा थाना में घरौंडा निवासी सूरज की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments