बरसत रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन लूटने का प्रयास करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 10 अगस्त 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए वन पुलिस की टीम ने बरसत रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन लूटने का प्रयास करने की वारदात को सफलतापूर्वक सूलझाते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान दानवीर निवासी गढ़ी भीमा मथूरा यूपी व सचिन निवासी बाकली रेवाड़ी के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया सीआईए वन पुलिस की टीम ने विभिन्न पहलूओं पर गहनता से जांच करते हुए आरोपी दानवीर को 2 अगस्त को अंबाला में नारायणा रोड़ से गिरफ्तार पूछताछ की तो आरोपी ने साथी सचिन निवासी बाकली रेवाड़ी व शाबिर, अंसार शीलू निवासी गढ़ावली पलवल व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। गहनता से पुछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी दानवीर को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों पर दबिश देते हुए आरोपी सचिन को मंगलवार साय कुंडली बार्डर के पास से गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया दोनो आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ वारदात को अंजाम देने से 2 दिन पहले आरोपी दानवीर व शाबिर एटीएम की रैकी करके गए थे। इसके बाद सभी आरोपी 16 जुलाई की रात क्रेटा व स्वीफट डिजायर गाड़ी में सवार होकर पानीपत आए। क्रेटा गाड़ी में आरोपी दानवीर, सचिन, साबिर व उसका दोस्त व डिजायर में आरोपी अंसार शीलू व इनके दो अन्य दोस्त स्वार थे। आरोपी एटीएम मशीन को काटने के लिए आक्सीजन व एलपीजी गैस सिलेंडर, कटर व अन्य उपकरण साथ लेकर आए थे जो क्रेटा गाड़ी की डिग्गी में रखे थे। क्रेटा गाड़ी को एटीएम के साथ खड़ी कर आरोपी शाबिर व उसका दोस्त एटीएम केबिन में जाकर मशीन को काटने लगे, आरोपी दानवीर व सचिन गाड़ी में बैठे कर निगरानी करने लगे। वही डिजायर गाड़ी में सवार आरोपी अंसार शीलू व उनके दो अन्य साथी आस पास के ऐरिया में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ियों पर नजर रख रहे थे। गश्त करते हुए पुलिस की डायल 112 की गाड़ी एटीएम के पास पहुंची तो आरोपी पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी क्रेटा गाड़ी में बैठकर भाग लगे। पुलिस टीम ने आरोपियो को पकड़ने का प्रयास किया तो गाड़ी चला आरोपी दानवीर ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम की और गाड़ी दौड़ा दी और गाड़ी सहित वहा से भाग निकले। पुलिस टीम आरोपियों को पीछा कर रही थी, इसी दौरान आरोपियों की गाड़ी संजय चौक के पास रोड पर इक्कठा बारिश के पानी में खराब हो गई तो चारो आरोपी उतरकर गाड़ी को वही छोड़कर फरार हो गए थे। क्रेटा गाड़ी को पुलिस टीम द्वारा कब्जा पुलिस में लिया जा चुका है।
क्रेटा गाड़ी की जांच करने पर उसकी डिग्गी से एक आक्सीजन सिलेंडर, एक रेगुलेटर, प्लास्कि की पाइप, एक छोटा गैस सिलेंडर, दो कटर, टूल किट व लोहे की राड व डैस बोर्ड से आर.सी, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड व अन्य कागजात बरामद हुए थे।
आरोपी दानवीर को रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने आज माननीय नयायालय में पेश किया जहा उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही फरार अन्य आरोपियो के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी सचिन को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इआरवी पर तैनात ईएसआई शमशेर की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज है :
पुलिस की (इआरवी) डायल 112 की गाड़ी पर तैनात ईएसआई शमशेर सिंह ने थाना तहसील कैंप में शिकायत देकर बताया था की 16 जुलाई को वह ईआरवी पर इंचार्ज तैनात था। देर रात वह चालक सिपाही प्रवीन व एसपीओ जरनैल सिंह गश्त करते हुए पीवीआर से बरसत रोड पर जा रहे थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम के पास पहुचे तो एटीएम के साथ एक काले रंग की क्रेटा गाड़ी खड़ी दिखाई दी, जिसमें आगे वाली सीट पर दो युवक बैठे हुए थे। एटीएम की और देखा तो अंदर दो लड़के मशीन के साथ तोड़ फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इआरवी को रोककर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस टीम के साथ हाथा पाई कर गाड़ी में बैठकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी क्रेटा चालक ने जान से मारने की नियत से सिपाही प्रवीन के उपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की सिपाही ने कुदकर जान बचाई। आरोपी गाड़ी में सवार होकर भागने लगे, पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ी का पीछा करने के साथ ही वायलेस सेट के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीछा करते हुए डायल 112 की टीम संजय चौक पर पहुंची तो आरोपी क्रेटा चालक व उसके तीनों साथी गाड़ी छोड़कर बारिश का फायदा उठाकर भाग गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आईपीसी की धारा 332,353,307,457,483,420,380,511,34,120बी व पीडीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर क्रेटा गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments