Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को चोट मारने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 11, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 जून 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सनौली रोड पर मार्केट में दोस्त से मिलकर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर चोट मारने के मामले में दो आरोपियों को सोमवार देर शाम सेक्टर 25 में उग्राखेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उत्कर्ष निवासी सेक्टर 12 व रणजीत निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में कर्मचंद पुत्र शुगनचंद निवासी सेक्टर 11/12 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 25 मार्च को सनौली रोड पर स्थित निशांत मार्केट में दोस्त गौरव के पास मिलने के लिए गया था। वह दोस्त से मिलकर पेदल घर लौट रहा था, थोड़ी दूर चलने पर पहले से हाथों में डंडे व बिंडे लेकर खड़े 4 लड़के वहा खड़ी बाइक को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। युवक आपस में एक दूसरे को शुभम, अक्षित व अर्पित नाम लेकर बोल रहे थे। कर्मचंद की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट व चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपियों की बेल हो गई ।

Comments