बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार.आरोपियों ने 2 महीने मे दिया 7 वारदातो को अंजाम. चोरी की 7 बाइक व एक एक्टीवा बरामद।
BOL PANIPAT : 6 मई 2022, बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों ने 2 महिने मे दिया 7 वारदातो को अंजाम, चोरी की 7 बाइक व एक एक्टीवा बरामद। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बाइक व एक एक्टीवा बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद पुत्र जसमेर निवासी कुडलाना करनाल हाल विकाश नगर पानीपत व अमन पुत्र संतोषराम निवासी राज नगर पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
पकड़े गए दोनों आरोपियों से की गई पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर एनएफएल के पास बाइक को झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे। आरोपियों ने चोरीशुदा उक्त बाइकों को बेचने का प्रयास भी किया, परंतु कागजात ना होने के चलते बेचने में सफल नही हो सके।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया वीरवार को गश्त के दौरान सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि डाहर गोल चक्कर के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक एक एक्टीवा पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपियों को काबू कर एक्टीवा के कागजात मांगे तो आरोपी बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने उक्त एक्टीवा करीब 20 दिन पहले जीटी रोड पर नवल सिनेमा के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से चोरी करने बारे स्वीकारा। एक्टीवा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में गोविंद पुत्र भगवान दास निवासी इंसार चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गहनता से पुछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की 7 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की उक्त 7 बाइक बरामद कर 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :
- आरोपियों ने 13 अप्रैल को जीटी रोड पर नवल सिनेमा के सामने फ्लाईओवर पुल के नीचे से एक्टीवा चोरी की। थाना शहर में गोविंद पुत्र भगवान दास निवासी इंसार चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 11 अप्रैल को जाटल रोड पर इमाम साहब मोहल्ला में मस्जिद के बाहर से प्लेटीना बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में खुर्शीद पुत्र सगीर निवासी इमाम मोहल्ला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 21 अप्रैल को देवीलाल पार्क के बाहर गेट के सामने से अपाचे बाइक चोरी की। थाना सैक्टर 13/17 में विशाल पुत्र प्रमोद निवासी हरि नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 18 अप्रैल को किशनपुरा में घर के बाहर से सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में रोहित पुत्र बृजभूषण निवासी बापौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 13 अप्रैल को रिसालू रोड पर शराब ठेके के पास से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में संजय पुत्र पाले राम निवासी सौंधापुर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 15 मार्च को गोहाना रोड पर बिन्झौल नहर के पास स्थित शराब ठेके के सामने से सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में धीरज पुत्र रामसुरत निवासी बिन्झौल पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरापियों ने 11 अप्रैल को भाटिया कालोनी में घर के बाहर से प्लसर बाइक चोरी की। थाना पुराना औधोगिक में तरूण पुत्र गोपाल निवासी भाटिया कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 21 जूलाई 2021 को समालखा में फ्लाई ओवर पुल के नीचे से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना समालखा में राजेश पुत्र जय नारायण निवासी कृष्णा कालोनी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments