Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासियों का विवरण दर्ज करने के लिए जिला पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने शुक्रवार साय जिला में विभिन्न स्थानों पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासियों का विवरण दर्ज करने के लिए सर्च अभियान चलाया। इसके लिए 20 विशेष टीमें गठित कर जिसमें 100 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए थे। अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में साय 4 बजे से 7 बजे तक सभी टीम इंचार्जो ने विभिन्न स्थानों पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासियों से उनके मूल निवास की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उनका नाम, पता व काम आदि की पूरी जानकारी लेकर 400 लोगों का विवरण दर्ज किया। अब उनके फार्म भरकर उनके निवास से संबंधित थाना में सपर्क कर जानकारी जुटाई जाएगी कि वह यहा रहते है या नही, और उनका चाल चलन कैसा है या आपराधिक प्रवृत्ति के तो नही।

इन स्थानों पर चला सर्च अभियान

थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रा कॉलानी में रेलवे लाईन के पास, हॉली पार्क झील के पास, थाना सदर क्षेत्र में गंदा नाला आईओसीएल चौक के पास, थाना इसराना क्षेत्र में कारद रोड पर व रेलवे लाईन के पास, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अनाज मंडी, फ्लौरा चौक व थाने के पास, थाना माडल टाउन में जय लक्ष्मी गार्डन के पास व असंध रोड पुल के नीचे, थाना चांदनी बाग में टीडीआई के सामने, सेक्टर 25 इंडस्ट्रीयल एरियां, एमजेआर से लेबर सज्जन चौक, थाना सेक्टर 13/17 में गांव अजीजुल्लापुर के पास, थाना समालखा क्षेत्र में भापरा रोड, मनाना रोड, शास्त्री कालोनी के पिछे, समालखा अनाज मंडी व थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत थर्मल बाइपास पर व सिविल अस्पताल के पास स्थित झुग्गी झोपड़ियों में सर्च अभियान चलाया गया।

किरायेदारों व नौकरों की पुलिस वैरिफिकेशन हेतु आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण पानें हेतु घरों में बाहर से आये हुए किरायदारों व नोकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि कुछ अपराधिक किस्म के व्यकित बाहर से आकर किराये पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते है। उनका रिकार्ड ना तो मकान मालिक के पास होता ना पुलिस के पास होता है। इसलिए कड़ी सुरक्षा के तहत इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए बाहर से आए हुए किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट करवाकर संबंधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा करवानें में पुलिस का सहयोग करें। सत्यापन नहीं कराने का परिणाम बड़ी-बड़ी घटनाओं के रूप में सामने आता है। जबकी वेरिफिकेशन होने उपरांत असल आरोपी पर शीघ्र ही शिकंजा कसने में कामयाबी मिलती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किरायदारों व नौकरों की वेरीफिकेशन हेतु समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता रहा है। अभियान के तहत जितना जल्दी संभव हो अपनें किरादारों व नोकरों का पुलिस वेरिफिकेशन करा लें। वेरीफिकेशन करवाने से यह पता चल जाता है कि किरायेदार अथवा नोकर किसी अपराधिक मामलें का आरोपी तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला के सभी व्यापारी, संस्थान, औद्योगिक संस्थान, फैक्टरियों, ढाबा व रेस्टोरेंट व ठेकेदारों के पास जितने भी बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें। इसका रिकॉर्ड संबंधित थाना चौकी में भी जमा करवाएं तथा जो स्थानीय लोग काम कर रहे हैं उनका आधार कार्ड भी मालिक के पास होना चाहिए। कोताही बरतने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments