बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग शातिर चोर गिरफ्तार.चोरी की 3 बाइक बरामद.
-स्टंट बाजी का शौक पूरा करने के लिए तीन बाइक चोरी की.
BOL PANIPAT : 18 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग शातिर चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर उझा रोड पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दबिश देकर दोनों युवकों का काबू कर पूछताछ की तो दोनों ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने डिटेन के दौरान पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक 31 जनवरी की देर शाम पुरानी सब्जी मंडी के सामने एक दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अमित पुत्र सुभाष निवासी सनौली रोड सब्जी मंडी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
स्टंट बाजी करने के लिए बाइक चोरी की
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में दोनों नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों को बाइक स्टंट करने का शौक है। खुद की बाइक स्टंट करने के दौरान टूट ना जाए इसके लिए दोनों नाबालिग आरोपियों ने मिलकर सब्जी मंडी के पास से बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की बाइक से दोनों आरोपी खुले मैदान में स्टंट करते थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने उक्त वारदात के अतिरिक्त जिला में अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइक बरामद कर 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लेकर शनिवार को दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उनकी बेल हो गई। आरोपी स्टंट करने के बाद चोरीशुदा बाइक को गांव में घर के नजदीक छुपाकर खड़ी कर देते थे।

Comments