गांव जलालपुर-2 निवासी से रुपये छीनकर ले गए बदमाश
BOL PANIPAT ,सनौली(प्रीति शर्मा) : गांव जलालपुर-2 निवासी अलीशान सुपुत्र शाहदीन शुक्रवार देर रात को अपने गांव से पत्थरगढ भैंस छोडने के लिए जा रहा था व भैंस छोड कर वापिस आ रहा था। तो रास्ते मे बाग के करीब एक बलौरो गाडी जिस का नम्बर नोट नही हो सका, गाडी के आगे अडा कर गाडी छीनने का प्रयास किया। उसके बाद मारपीट की गई, ओर मोबाईल फोन सडक पर मार कर तोड दिया। व 5000 रुपये छीनकर ले गए, मोमीन सुपुत्र लियाकत, कासीम सुपुत्र अलीबाज, गांव जलालपुर- 2 के रहने वाले है। उनके साथ अन्य तीन व्यक्ति भी थे।जो की UP के रहने वाले थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments