Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे किया जाएगा दो मिनट का मौन धारण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा।
उपायुक्त डा. वीरेद्र दहिया ने बताया कि यह मौन भारत के उन अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रखा जाएगा, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जहां हैं, वहीं ठहरकर दो मिनट का मौन धारण करें। यह क्षण न केवल हमारे शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अवसर होगा, बल्कि हमें उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाएगा ।
उपायुक्त ने कहा कि हर देशवासियों को राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए ।

Comments