Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को लाठी डंडो से चोट मारने मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 नवम्बर 2024, थाना मतलौडा पुलिस टीम ने सनराईज स्कूल के नजदीक बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर लाठी डंडों से चोट मारने मामले में रविवार को और दो आरापियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी वैसर व आदित्य निवासी मतलौडा के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि थाना मतलौडा में भालसी गांव निवासी मन्नु पुत्र जगदीश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 26 सितम्बर को शाम करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर मतलौडा सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहा था। सनराईज स्कूल के पास पहुंचा तो अजय पुत्र जयनारायण अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ खड़ा मिला। उन सभी ने उसको रोककर मारपीट शुरू कर दी और सिर व हाथों पर लाठी डंडो से चोट मारी। यह देख उसका साथी सन्नी व अन्य युवक इक्कठा हो गए तो आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देक मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए पानीपत अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना मतलौडा में मन्नु की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी अजय निवासी भालसी ने 16 नवम्बर को माननीय न्यायालय में सरेंडर कर किया था। पुलिस टीम ने पूछताछ करने के लिए आरोपी अजय को माननीय न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। पूछताछ में आरोपी अजय ने पुलिस को बताया उनका गांव निवासी मन्नु के परिवार के साथ करीब 6 महिने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े की रंजिश रखते हुए उसने अपने साथी आरोपी रोहित निवासी वैसर, आदित्य निवासी मतलौडा व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर सितम्बर महीने में मन्नु का रास्ता रोककर लाठी, डंडो से चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी रोहित व आदित्य को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक-एक डंडा बरामद कर सोमवर को पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments