चाकू से चोट मारकर लूट करने के दो आरोपियों को वारदात के महज 20 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी लूट की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
BOL PANIPAT : 13 जून 2025,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने सेक्टर 25 जिमखाना क्लब के पास 12 जून की देर रात काम से पैदल कमरे पर लौट रहे श्रमिक पर चाकू से हमला कर नगदी व मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को वारदात के महज 20 घंटे के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान गांव अलीपुर जिला शामली यूपी हाल किरायेदार चीका कैथल निवासी कबीर अली व गांव हमीरपुर किनार जिला कौशांबी यूपी हाल किरायेदार उग्रागेड़ी मोड़ निवासी राहुल के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना चांदनी बाग में गांव गाढिया खुर्द जिला उधमपुर जम्मू हाल किरायेदार इंडोफार्म निवासी रविकांत पुत्र धर्मचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और उसका बड़ा भाई बंसीलाल सेक्टर 25 पार्ट टू में ईशु ट्रांस्पोर्ट पर लोडिंग का काम करते है। 12 जून की देर शाम करीब 10:30 बजे दोनों भाई काम कर ट्रांसपोर्ट से पैदल किराए के कमरे पर लौट रहे थे। भाई बंसीलाल उससे करीब 200 मीटर आगे चल रहा था। भाई बंसीलाल जिमखाना क्लब के नजगदीक पहुंचा तो सामने से एक बाइक पर चार अज्ञात लड़के सवार होकर आए। बाइक को रोककर चारों लड़के भाई बंसीलाल से छीना झपटी करने लगे। विरोध किया तो आरोपी उसके भाई की छाती व पीठ पर चाकू से वार कर मोबाइल फोन व 4 हजार रूपए लूट कर बाइक सहित नाले की तरफ फरार हो गए। बचाव के लिए भाई ने शोर किया। वह आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और भाई को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहा डॉक्टर ने हालत को देख पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। बाद में इलाज के लिए बरसत रोड पर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया। थाना चांदनी बाग में रविकांत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व उनकी टीम को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर शुक्रवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर दो आरोपियों को सेक्टर 25 में जिम खाना क्लब के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपी शुक्रवार को चोरी की बाइक पर सवार होकर लूट की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों व वारदात में शामिल फरार उनके दोनों साथी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए चारों आरोपियों ने मिलकर लूट की साजिश रची। 12 जून को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए फरार उनके दोनों साथी आरोपियों ने दिन के समय विद्यानंद कॉलोनी में फैक्टरी के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। रात के समय चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त बाइक पर सवार होकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त होली के दिन उग्राखेड़ी मोड़ पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन व नगदी लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय में न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन बरामद करने व वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments