Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का अपहरण कर मारपीट करने के और दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 नवबंर 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 25 में कृप्या गार्डन वाली गली में मेडिकल स्टोर संचालक का अपहरण कर मारपीट करने के और दो आरोपियों को सोमवार शाम को मलिक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डाडौला गांव निवासी मोहित व गढ़ी छाजू गांव निवासी अभय के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी सब इंस्पेक्टर गौरव ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों डाडौला गांव निवासी उत्तम व अमित उर्फ मोक्ष व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके दो आरोपियों उत्तम व अमित उर्फ मोक्ष के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा व बेल्ट बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में काबड़ी रोड अर्जुन नगर निवासी अंकित पुत्र जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने सेक्टर 25 कृप्या गार्डन वाली गली में बाला जी मेडिकल स्टोर नाम से दवाईयों का स्टोर खोल रखा है। उसकी करीब एक सप्ताह पहले किक्रेट खेलते समय डाडोला गांव निवासी उत्तम के साथ कहासुनी हो गई थी। उत्तम कहासुनी की रंजिश रखे हुए था। 14 अगस्त को उत्तम अपने तीन साथियों के साथ दुकान में घूसा और उसके साथ मारपीट की। चारों आरोपी उसको पीटते हुए धर्म सिंह चौक पर ले गए। चौक पर उनके और चार साथी बाइक लेकर खड़े थे। आरोपियों ने वहा उसको बाइक पर बैठा लिया और शामली बाइपास पर गांव डाडौला के पास खेतों में ले गए। वहा लाठी, डंडो से चोट मारी। मोक्ष नाम के लड़के ने मुहं पर पिस्टल का बट मारा। आरोपियों ने मारपीट के बाद उसको सिवाह बस अड्डे के पास छोड़ दिया, और जाते हुए धमकी देकर गए आज तो छोड़ दिया आगे मौका मिलने पर जांन से मार देंगे। थाना चांदनी बाग में अंकित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments