निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की.
BOL PANIPAT , 04 जून : सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर-8 में निर्माणाधीन एक मकान से बिजली की तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को बुधवार शाम को बिचपड़ी गांव में अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान छुटमलपुर सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार काबड़ी निवासी साहिल व मोहनपुर कासंगज यूपी हाल देशराज कॉलोनी निवासी अजमत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 8 किलो बिजली की तार व वारदात में प्रयुक्त कटर बरामद किया है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक प्लास्टिक कट्टे में सामान लेकर बिचपड़ी गांव में अड्डे के पास बेचने की फिराक में घूम रहे है। सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवको ने अपनी पहचान साहिल पुत्र अफजल निवासी छुटमलपुर सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार काबड़ी व अजमत पुत्र आजाद निवासी मोहनपुर कासगंज यूपी हाल किरायेदार देशराज कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने प्लास्टिक कट्टे को खोलकर जांच की तो बिजली की तार मिली। तार बारे पूछताछ करने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने 31 मई की रात सेक्टर- 8 में एक निर्माणाधीन मकान से चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में विजयपाल पुत्र जयपाल निवासी सेक्टर-8 की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने महंगे कपड़े, जुते पहनने का शौक पूरा करने और लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने मकान से चोरी की बिजली की तार में कुछ तार राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 10 हजार में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। और बुधवार को बची तार को बेचने के लिए बिचपड़ी गांव में अड्डे के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहे है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बची 8 किलो बिजली की तार व वारदात में प्रयुक्त कटर बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments