Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:10 अगस्त 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने समालखा अनाज मंडी गेट पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान समालखा अनाज मंडी के गेट नंबर दो पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को संदिग्ध किस्म का एक युवक अनाज मंडी में धर्म काटे की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान योगेश पुत्र धर्मपाल निवासी लिवासपुर सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी योगेश के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौंक पूरा करने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद करीब 2 साल पहले गांव निवासी सुखवेंद्र से 20 हजार रूपए में खरीदा था। सुखवेंद्र की मौत हो चुकी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी योगेश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments